Breaking News:
अपराध
ट्रेन की रसोई के कर्मचारियों पर अवैध वेंडरों ने किया चाकू से हमला, तीन घायल
अपराध
भोपाल। भोपाल में गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेच रहे अवैध वेंडरों ने सामान बेचने से रोकने पर रेलवे कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। जीआरपी भोपाल ने इस मामले में हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचते हैं। रविवार को दोनों ट्रेन में ग्राहकों पर अवैध किचिन का खाना खरीदने का दबाव बना रहे थे। ट्रेन की (रसोई)पेंट्रीकार के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उन्हें धमकाया और इसके बाद चाकुओं से हमला कर दिया गया। घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। इस घटना से ट्रेनों में अवैध वेंडरों की गतिविधियों के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तीन घायल, एक की हालत गंभीर
आरोपियों के हमले में रेल की पेंट्रीकार के तीन कर्मचारी विजय कुमार, आनंद कुमार और किशन घायल हो गए। इनमें विजय कुमार की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। उनका घायल अवस्था का वीडियो भी सामने आया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जीआरपी थाने के प्रभारी जहीर खान के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26