राजधानी
राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किए पुर्नपरीक्षा के परिणाम, 5 वीं में 80 और 8 वीं में 74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र ने मंगलवार को कक्षा 5 और 8 वीं की पुर्नपरीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। उक्त परीक्षा में कक्षा 5 में 80.42 एवं कक्षा 8वीं में 74.16 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुर्न परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या को मिलाकर इस सत्र में कुल परिणाम कक्षा 5 वीं का 98.89 एवं कक्षा 8 वीं का 98.19 प्रतिशत रहा है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर रिजल्ट जारी करते हुए अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर अपना रोल नम्बर डालकर देख सकते हैं। शिक्षक, संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।
बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र 16 से 23 जून के बीच कक्षा 5 व 8 वीं की पुर्न परीक्षाओं का आयोजन किया था। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5 वीं में 71, 548 तथा कक्षा 8 वीं में 76, 274 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। 17, 000 से अधिक मूल्यांकन कर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई थी।
सरकारी स्कूलों का ये रहा परिणाम
आरएसके अधिकारी अमिताभ अनुरागी ने बताया कि कक्षा पांचवीं में शासकीय स्कूलों के कुल 46, 665 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 36, 217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा में 581 में से 352 विद्यार्थी पास हुए हैं, तो वहीं अशासकीय स्कूलों के 24, 302 विद्यार्थियों में से 20, 971 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8 वीं में शासकीय स्कूलों के कुल 56,738 विद्यार्थियों में से 40, 315 उत्तीर्ण हुए हैं। मदरसा के 423 में से 268 और अशासकीय विद्यालयों के 19, 113 में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26