मध्यप्रदेश

Image Alt Text

पर्यटन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से विद्यार्थी समझेंगे मप्र का समृद्ध इतिहास और संस्कृति, मप्र पर्यटन मंडल ने शुरू किए पंजीयन, 25 तक अंतिम तिथि

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन मंडल ‘मध्यप्रदेश पर्यटन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026’ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, महापुरुषों एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता विद्यार्थियों में अपने प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता एवं गौरवबोध विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

प्रतियोगिता के आयोजन एवं व्यापक जनभागीदारी के लिए जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्ड्री विद्यालयों से विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सभी संकुल प्राचार्यों से कहा गया है कि वे विद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन कराकर उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन एक जुलाई से प्रारंभ होकर 25 जुलाई तक होंगे। सभी प्रतिभागी टीमों का पंजीयन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https:/www.tourism.mp.gov.in/ के माध्यम से किया जाएगा।