Breaking News:
राजधानी
अवैध रूप से शराब बेचता पकड़ा आरोपी
राजधानी
भोपाल। कलेक्टर, कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने भोपाल की परवलिया सडक़ पर दुकान बनाकर अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को पकड़ा है। आबकारी टीम ने आरोपी से लगभग 55 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी और देशी मदिरा बरामद की है।
आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि परवलिया सडक़ पर आरोपी सनमानपिता गोगरे अहिरवार द्वारा सडक़ पर दुकान बनाकर अवैध रूप से शराब कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को आरोपी की दुकान से 6 बोतल आफीसर्स चॉइस,160 पाव माइलस्टोन व्हिस्की, 101-पॉवर 10000 केन बियर, 40-पाव प्लेन मदिरा कुल-91 बल्क लीटर अवैध देशी विदेशी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने अवैध शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2)के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26