राजधानी

Image Alt Text

गोद ग्राम/गोद बस्ती की गतिविधियों को लेकर केन्द्रीय खेल मंत्रालय की सचिव और रासयो की निदेशक ने की समीक्षा बैठक, कुलगुरू के जीवन का अनुभव है रासेयो का शिविर: डॉ. पल्लवी

राजधानी

भोपाल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल के तीन दिवसीय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली की निदेशक श्रीमती वंदिता पाण्डे के एक दिवसीय भोपाल प्रवास के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत गोद ग्राम/गोद बस्ती में आयोजित गतिविधियों की संरचना एवं क्रियान्वयन के अध्ययन एवं अवलोकन के संबंध मेंशनिवार, 4 जुलाई को टीटी नगर स्टेडियम के सभागार में समीक्षा बैठक की। 

बैठक में जिला भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों, गोद ग्राम/गोद बस्ती में संचालित कार्यक्रमों की संरचना, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के पुनर्संरचना एवं कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं में जन-जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता तथा कौशल विकास को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर गुरुकुल के जीवन का अनुभव है। बैठक में सचिव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मध्यप्रदेश संजय सिंह, राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन डॉ. मनोज कुमार अग्निहोत्री, युवा अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) डॉ. राजकुमार वर्मा एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।