राजधानी

Image Alt Text

राजधानी

पुस्तक ‘स्वयंबोध एंड शत्रुबोध’ पर चर्चा आज 

भोपाल। यंग थिंकर्स फोरम के रीडिंग क्लब द्वारा रविवार प्रात: 10.30 बजे न्यू मार्केट स्थित फोरम के कार्यालय पर पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इस परिचर्चा में पंकज सक्सेना की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘स्वयंबोध एंड शत्रुबोध: हिन्दू व्यू ऑफ सेल्फ एंड द वर्ल्ड’ की समीक्षा जय वेद पाराशर करेंगे। यह फोरम द्वारा आयोजित 101वीं पुस्तक परिचर्चा है। पुस्तक समीक्षा के बाद मुक्त परिचर्चा होगी। इस चर्चा में कोई भी नि:शुल्क सम्मिलित हो सकता है।