Breaking News:
राजधानी
नाटक में दिखा मंटों का जीवन संघर्ष
राजधानी
भोपाल। सआदत हसन मंटो के जीवन, विचार और लेखकीय संघर्ष पर आधारित नाटक ‘42 साल, 8 महीने, 7 दिन’ का मंचन मंगलवार को किया गया। इस नाटक का मंचन मंटो के व्यक्तित्व और उनके लेखन की वैचारिक यात्रा को केंद्र में रखकर किया गया। नाटक का निर्देशन घनश्याम तिवारी ने किया। नाटक में मंटो के निजी जीवन, उनकी पत्नी सफिया के साथ संवाद और एक लेखक के रूप में उनके आत्मसंघर्ष को प्रमुखता दी गई है। नाटक इस प्रश्न की पड़ताल करता है कि मंटो ने अपने समय की उन सच्चाइयों को लिखने का साहस क्यों किया, जिन्हें समाज स्वीकार करने से बचता रहा। उनके लेखन को लेकर उठे विवाद, अश्लीलता के आरोप, सामाजिक विरोध और इन सबके बीच एक लेखक की वैचारिक प्रतिबद्धता को संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। नाटक में मंटो के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को उनके वैचारिक संघर्ष के साथ जोड़ते हुए यह समझने का प्रयास किया गया है कि उनका साहित्य उनके निजी अनुभवों और सामाजिक यथार्थ से किस प्रकार निर्मित हुआ। यह नाटक सिर्फ पात्र की जीवनी प्रस्तुत करने का प्रयास नहीं है, बल्कि उनके विचारों, उनकी लेखकीय दृष्टि और सच के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रंगमंच के माध्यम से अभिव्यक्त करने का एक प्रयास है। नाटक में कलाकार शिखा जाट, शिवेन, रुद्रांश, सार्थक, राहुल, मुस्कान, साक्षी, सुहाना एवं शिखा ने प्रस्तुति दी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26