देश

Image Alt Text

तेलंगाना के मुख्य सचिव बने मप्र के आईएएस संजय जाजू

देश

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले के निवासी 1992 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय जाजू को हाल में तेलंगाना राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

श्री जाजू इससे पहले भारत सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय  तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए), और फाइनेंस में एमबीए किया है। श्री जाजू ने रक्षा उत्पादन विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी ‘मेक इन इंडिया’ की नीतियों का नेतृत्व किया है। प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। आंध्र प्रदेश में ‘मीसेवा’ और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड में ई-कंपनी पहलों के लिए उन्हें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।