देश
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी, दुनियाभर में उड़ानें प्रभावित:कुछ फ्लाइट कैंसिल, कुछ में देरी; बुकिंग और चेक-इन भी नहीं हो पा रहा
देश
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सर्विसेज में तकनीकी समस्या के चलते आज यानी, शुक्रवार (19 जुलाई) को भारत सहित दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उड़ाने प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा तो कुछ फ्लाइट डिले हुईं।
माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "हम इस मुद्दे से अवगत हैं और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने के लिए शामिल किया है। हमने इसके कारण का पता लगा लिया है।
बुकिंग, चेक-इन सहित अन्य ऑनलाइन सर्विसेज प्रभावित
- अकासा एयरलाइंस ने बताया कि उसकी कुछ ऑनलाइन सर्विसेज मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। बुकिंग, चेक-इन सर्विसेज सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।
- स्पाइसजेट ने कहा- हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट देने में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इसे सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या का समाधान हो जाने पर हम आपको सूचित करेंगे।
- अमेरिका की अल्ट्रा लो-कॉस्ट एयरलाइंस फ्रंटियर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका प्रभाव अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इश्यू को कारण ग्लोबल लेवल पर कई एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रभावित हुए है। हमें असुविधा के लिए खेद है और इस दौरान आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं।
ब्रिटेन में स्काई न्यूज का प्रसारण बंद
माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या के कारण ब्रिटेन में स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण बंद हो गया है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का कहना है कि चैनल आज सुबह से लाइव प्रसारण नहीं कर सका।
ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप प्रभावित
ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप ने बताया उसे भी व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26