Breaking News:
राजधानी
भापुसे और रापुसे के 65 अधिकारी स्थानांतरित, हॉकफोर्स बालाघाट की पदस्थानाओं में बड़े स्तर पर फेरबदल, देखें सूची
राजधानी
भोपाल। मप्र शासन, गृह विभाग ने शनिवार रात 65 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें भारतीय पुलिस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) के अलावा भोपाल और इंदौर नगरीय पुलिस सेवा में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नई पदस्थापनाएं भी हुई हैं।
बालाघाट हॉकफोर्स से कई अधिकारियों को हटाकर जिलों की मैदानी पदस्थापना में सीएसपी और एसडीओपी बनाया गया है। वहीं मैदानी पदस्थाना के कई अधिकारी बालाघाट हॉकफोर्स भेजे गए हैं।
शासन के आदेश में बालाघाट में हॉक फोर्स में भी डीएसपी स्तर के 18 अफसरों को सहायक सेनानी पदस्थ किया है। इसके अलावा बालाघाट जिले में ही एसडीओपी के पद पर भी 4 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पदस्थ किए हैं। जिन अधिकारियों को बालाघाट जिले में पदस्थ किया गया है, उनमें दीपक तोमर को एसडीओपी लाँजी, चंद्रशेखर पाण्डेय को एसडीओपी बैहर, अभिषक गौतम को एसडीओपी पारसवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा सहायक सेनानी, हॉकफोर्स, बालाघाट से 20 अधिकारियों को हटाकर मैदानी पदस्थापना के 17 नए अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।
इन अधिकारियों की बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थापना
उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, शेखर दुबे, प्रशांत कुमार शर्मा, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविन्द्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन परते, कुंदन मण्डलोई, राहुल कुमार सैय्याम, अक्षय चौधरी, अमन मिश्रा, अतुल कुमार सोनी, रोहित राठौर, राकेश आर्य।
देखें सूची-
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26