राजनीति

Image Alt Text

जमीन मामले में जवाब दें मुख्यमंत्री: सिंघार

राजनीति

भोपाल। उज्जैन जमीन खरीदी मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जवाब की मांग की है। शुक्रवार को निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में सिंघार ने कहा कि पारिवारिक जमीनों की रिपोर्ट प्रकाशित होने के तीन दिन बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, न तथ्यों का खंडन प्रस्तुत किया गया और न ही कोई दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। उन्हें स्वयं सामने आकर प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उमंग सिंघार ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा पहली बार 1 नवंबर 2025 को किसानों की शिकायतों के आधार पर विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से उठाया था। उत्तर में सरकार ने शिकायत दर्ज होने और पुलिस जांच जारी होने की बात स्वीकारी थी।