Breaking News:
अपराध
3.97 करोड़ नकद, 3.45 करोड़ के गहने भी जब्त, एलएन ग्रुप पर छापे में ईडी ने जब्त किए चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज
अपराध
भोपाल। राजधानी भोपाल में एल.एन. समूह से संबंधित ठिकानों पर दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा १२ ठिकानों पर मारे गए छापों में चल-अचल संपत्तियों से संबंधित कई दस्तावेज, 3.97 करोड़ नकदी और 3.45 करोड़ रुपये कीमत के सोने के गहने जब्त किए हैं।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की एफआईआर के आधार पर हुई ईडी की कार्रवाई में सामने आया है कि श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसाइटी, जो कई शिक्षण और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों का प्रबंधन करती है, उसे चौकसे परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों द्वारा नियंत्रित किया जाता था। छात्रों से इक_ा राशि, छात्रवृत्ति अनुदान और सोसाइटी व उसके संस्थानों के नाम पर लिए गए बैंक लोन को संचालकों ने नियंत्रित कर उनसे संबंधित ट्रस्टों, कंपनियों और संस्थाओं में परिवर्तित किया।
बीईओ के 6 करोड़ के 56 रिहायशी प्लॉट जब्त
वर्ष 2010 से 2023 के बीच 20.47 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों की धोखाधड़ी से मंजूरी देकर कोषालय भुगतान कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन अधिनियम के तहत कट्टीवाड़ा, जिला अलीराजपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमल राठौर के 56 रिहायसी प्लॉट अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। इन प्लॉटों की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। ईडी ने इस मामले की जांच अलीराजपुर जिले के कट्टीवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। ईडी की जांच से पता चला कि आरोपी कमल राठौर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अलीराजपुर कोषालय से सरकारी फंड का गबन किया। इस तरह परिवर्तित की गई राशि को उसके और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से घुमाया गया, नकद निकाला गया और बाद में धार जिले के गंधवानी में कृषि भूमि खरीदने के लिए उपयोग किया। बाद में इस कृषि भूमि पर श्री बालाजी धाम प्रोजेक्ट के तहत रिहायशी प्लॉट काटे गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए, बैंक खाते फ्रीज किए गए एवं आरोपी कमल राठौर को गिरफ्तार भी किया गया था। आरोपियों की 6.43 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अस्थायी रूप से अटैच की गई थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26