राजनीति

Image Alt Text

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों का खंडन, बोले-मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र कर रही कांग्रेस

राजनीति

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिजनों पर जमीन खरीदे जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। 

श्री खंडेलवाल ने देर रात वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिजनों की संपत्ति के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत और भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास है। इन आरोपों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। श्री खंडेलवाल ने साफ किया कि मुख्यमंत्री द्वारा 2023 में जो नामांकन दाखिल किया था। उस स्थिति में उनके पास 17 एकड़ की जमीन थी। उनकी पत्नी श्रीमती सीमा यादव के नाम से 12.29 एकड़ जमीन थी, 2026 तक इनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सिद्धी विनायक कंपनी के पास 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो घटकर मात्र 65 एकड़ रह गई। मुख्यमंत्री बनने से पहले 2017 में डॉ. मोहन यादव ने इसके डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र वैभव के पास भी 2023 के पहले 16 एकड़ जमीन थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद किस तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया। यह भूमि मास्टर प्लान लागू होने के पहले की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पुत्रवधु श्रीमती शालिनी यादव ने जरूर 10 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है। जो मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर की थी। आरोपों में रिस्तेदारों का उल्लेख किया गया है वह पूरी तरह गलत है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार का रिस्तेदारों से कोई लेनादेना नहीं है। उनका अपना स्वतंत्र अस्तित्व है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार उनके रिस्तेदार कांग्रेस के गलत तथ्यों को लेकर कार्रवाई करेंगे। श्री खंडेलवाल ने कहा कि मप्र को विकसित राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मप्र में जब भी पिछड़ा वर्ग के मुख्यमंत्री बने हैं, कांग्रेस ने उन्हें षड्यंत्र रचकर कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस को पिछड़े वर्ग का नेतृत्व स्वीकार नहीं होता। श्री खंडेलवाल ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के षड्यंत्रों को प्रदेश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी।