Breaking News:
राजधानी
राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योगाभयास, योग स्वस्थ्य और विकसित राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार: गौर
राजधानी
भोपाल। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यह बात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने रविवार 21 जून को राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में भगवानदास सबनानी, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, संभागायुक्त भोपाल कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, योग साधक, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोलकाता से प्रसारित योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार
मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक कल्याण के परस्पर संबंध को रेखांकित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश को स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
भारत की पारंपरिक चिकित्सा निरोग जीवन का आधार
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां-आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी-समग्र स्वास्थ्य एवं निरोग जीवन का आधार हैं। इन पद्धतियों के साथ योग भारतीय जीवन पद्धति का ऐसा अंग है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवन की दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग को स्वस्थ जीवन शैली का आधार बनाने का संकल्प लिया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26