Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

सत्य के प्रवक्ता बनकर समाज में जाएं कार्यकर्ता: शर्मा

राजधानी

भाजपा कार्यालय में हुई अजा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 

भोपाल। बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने किस तरह अपमानित किया था और प्रधानमंत्री व भाजपा उनके सम्मान में क्या-क्या कदम उठा रही है, इस सत्य के प्रवक्ता बनकर मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में जाएं। यह बात प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी के अजा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अजा मोर्चा पार्टी में एक बड़ी ताकत है और उसकी भूमिका सर्वव्यापी है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया और जो रचना बनाई, उसका परिणाम हमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता के रूप में दिखाई दिया। 

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जयंती से डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान हमने समाज के प्रबुद्धजनों तक पहुंचकर बाबा साहब के प्रति कांग्रेस के व्यवहार और भाजपा सरकारों द्वारा उनके सम्मान के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी देना है। मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य को समय-सीमा में पूरा करें। 

संविधान के नाम पर भ्रमित कर रही कांग्रेस :डॉ. भोलासिंह

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. भोलासिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान अनुसूचित जाति समाज को संविधान के नाम पर भ्रमित किया था। उसने ये दुष्प्रचार किया कि भाजपा सत्ता में आई, तो संविधान बदल देगी। लेकिन वास्तविकता यह है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और उनके बनाए संविधान का अपमान किया। भाजपा ने बाबा साहब को तो सम्मान दिया ही है। भाजपा ने उनके बनाए संविधान में जो बदलाव किए, वो भी जनहित को ध्यान में रखते हुए किए हैं। हमें इस सच्चाई को अनुसूचित जाति समाज तक पहुंचाकर भ्रम से मुक्ति दिलाना है। इसके लिए हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में 125 प्रबुद्धजनों से मिलें और उन्हें यह जानकारी दें। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी प्रत्येक जिले में 25 लोगों को चुनाव करें। ये सभी 25 लोग पांच-पांच घरों में जाकर यह बताएं कि बाबा साहब अंबेडकर जी के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारों ने क्या काम किए हैं।