राजनीति

Image Alt Text

नीट प्रभावित छात्रों से संवाद और समस्याओं के लिए चलेगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, कांग्रेस की ‘युवा मामलों’ की कमेटी गठित

राजनीति

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के ‘युवा मामलों’ की कमेटी गठित की है। यह कमेटी नीट परीक्षा में कथ्रित धांधली और उससे प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करेगी। 

इसी अभियान के अंतर्गत कमेटी मप्र के युवाओं और पीडि़त छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को समझते हुए आगे की रणनीति तैयार करेगी। 

कमेटी में ये 12 युवा नेता शामिल 

पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह और सचिन यादव, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, युकां के राष्ट्रीय महामंत्री मितेन्द्र ङ्क्षसह, भाराछासं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, देवास जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते, प्रवक्ता आनंद जाट और राष्ट्रीय सचिव सुश्री सफद खान।