Breaking News:
राजधानी
26 जून को रविन्द्र भवन में होगा लोकतंत्र सेनानियों का महाकुंभ, राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, सरकार ने जारी किए निर्देश
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आगामी शुक्रवार, 26 जून को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन’ आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कलेक्टरों को दिए गए विशेष निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सभी जिलों के कलेक्टरों को कार्यक्रम की सतर्कता से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि जिलों के सभी जीवित लोकतंत्र सेनानियों को कार्यक्रम की सूचना दी जाए। जिन लोकतंत्र सेनानियों का स्वर्गवास हो चुका है, उनके परिवारों को भी इस कार्यक्रम की सूचना दी जाए और कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26