Breaking News:
मध्यप्रदेश
अफवाहों पर ध्यान न दें, शिक्षा पर फोकस करें विद्यार्थी, भोपाल पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का नीट परीक्षार्थियों को संदेश
मध्यप्रदेश
भोपाल। शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से चर्चा के दौरान नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और छात्रों की चिंताओं पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया नीट परीक्षा का पुन: आयोजन 21 जून को किया जाएगा और सभी तैयारियां पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर फोकस रखें। सरकार और संबंधित एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि परीक्षा निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य और हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और परीक्षार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे की मांग के संबंध में पूछे गए सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान छात्रों के हितों की सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है। सरकार इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे भाराछासं और युकां नेता हिरासत में
भोपाल। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान नीट परीक्षा और पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों संगठनों के कुछ पदाधिकारियों को उनके घरों से भी उठाया, जबकि कुछ को कांग्रेस कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। भाराछासं के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, युकां शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार को उनके घरों से हिरासत में लिया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26