Breaking News:
राजनीति
मीनाक्षी के नामांकन को लेकर देर रात तक जारी रहा असमंजस,आयोग के फैसले का इंतजार, न्यायालय की तैयारी में दिखी कांग्रेस
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त किए जाने के विरुद्ध कांग्रेस की अपील पर भारत निर्वाचन आयोग का फैसला फैसला बुधवार देर रात तक नहीं आ सका था। फैसले को लेकर प्रदेशभर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। अनेक प्रकार की अटकलें लगाई जाती रहीं, हालांकि आयोग के निर्णय से पहले ही कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर चुकी है।
कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को गलत तरीके से निरस्त किए जाने की अपील कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली में दोपहर करीब 12 बजे ही कर दी थी। लेकिन देर रात तक आयोग की ओर से इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका था। कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता देर रात तक आयोग का फैसला आने का इंतजार करते देखे गए। हालांकि आयोग द्वारा कांग्रेस की अपील निरस्त किए जाने और सुश्री नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने जैसी अटकलें सोशल मीडिया पर चलती रहीं।
पूरी हुई न्यायालय जाने की तैयारी
आयोग के फैसले के इंतजार के बीच कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व आयोग के संभावित विपरीत फैसले के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। आयोग यदि रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सही ठहराता है तो कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
11-06-26
अपराध
एसबीआई ऋण मुख्यालय के पूर्व एजीएम की 300 करोड़ की संपत्तियां जब्त, सीए और हवाला...
11-06-26
राजनीति
भाजपा में जीत का उत्सव, आयोग को कोश रहे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष से मिले तीनों...
11-06-26
मध्यप्रदेश
महेश सहित भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित,रिटर्निंग अधिकारी ने सौपे निर्विरोध जीत के प्रमाण...
11-06-26
राजनीति
मीनाक्षी के नामांकन को लेकर देर रात तक जारी रहा असमंजस,आयोग के फैसले का इंतजार,...
10-06-26