Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • महेश सहित भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित,रिटर्निंग अधिकारी ने सौपे निर्विरोध जीत के प्रमाण पत्र, मीनाक्षी की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई आज • भाजपा में जीत का उत्सव, आयोग को कोश रहे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष से मिले तीनों नव-निर्वाचित राज्यसभा प्रत्याशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई • एसबीआई ऋण मुख्यालय के पूर्व एजीएम की 300 करोड़ की संपत्तियां जब्त, सीए और हवाला संचालकों से सांठगांठ कर काली कमाई को वैध करने का प्रयास, कागजी कंपनी भी बनाई • मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
राजधानी

Image Alt Text

धरने में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, घायल, जयवर्धन ने पहुंचाया अस्पताल, देखने पहुंचे दिग्विजय

राजधानी

भोपाल। राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने रोशनपुरा चौराहा जा रहे मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन बुधवार को भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में बुधवार ऑटो पलटने से घायल हो गए। ऑटो में सवार होकर विधायक जैन धरना स्थल की ओर जा रहे थे, तभी मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में उनके सिर में चोट लगी है, जिसमें खून निकल आा। घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कांग्रेस विधायक जैन पलटे हुए ऑटो से निकलते हैं और सिर पर एक रूमाल लगाकर खून को बंद करते नजर आ रहे हैं। घटना के ठीक बाद उसी रास्ते से निकल रहे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण भी किया। 

हाल जानने अस्पताल पहुंचे दिग्विजय

दुर्घटना में विधायक जैन के घायल होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विधायक जैन का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वयं श्री जैन को देखने अस्पताल पहुंचे।