राजधानी

Image Alt Text

विधानसभा में हुई महिला एवं बाल कल्याण समिति की पहली बैठक

राजधानी

भोपाल। मप्र विधानसभा की महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति  की पहली बैठक 8 जून, सोमवार को सभापति श्रीमती ललिता यादव के सभापतित्व में हई। बैठक में समिति की सदस्य श्रीमती उमा देवी खटीक, सुश्री मंजू दादू, श्रीमती गंगा सिंह उइके, श्रीमती प्रियंका पैंची,श्रीमती कंचन तनवे, श्रीमती छाया मोरे और श्रीमती चंदा सिंह गौर शामिल हुईं। बैठक में सभापति द्वारा समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया तथा विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को समिति के कार्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

सदस्य सुविधा समिति की भी हुई पहली बैठक 

विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति की पहली बैठक भी सोमवार, 8 जून को विधानसभा में सभापति माननीय शैलेंद्र जैन के सभापतित्व में हुई। बैठक में सदस्य प्रहलाद लोधी, घनश्याम चंद्रवंशी, राजकुमार कर्राहे, रजनीश सिंह और डॉ.रामकिशोर दोगने उपस्थित रहे। बैठक में सभापति ने समिति की कार्य प्रणालीएवं विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को समिति के कार्यों की जानकारी दी।