राजनीति

Image Alt Text

रजनीश ने चार, चुग ने जमा किए तीन नामांकन, भाजपा के चार फार्म से बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, बैठक में एकजुटता की अपील

राजनीति

भोपाल।राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषित दोनों प्रत्याशियों ने फार्म में किसी तरह की गलती की संभावना के चलते कुल 7 नामांकन फार्म जमा किए। राजनीश अग्रवाल ने चार एवं तरुण चुग ने तीन नामांकन फार्म दाखिल किए। हालांकि भाजपा द्वारा विधानसभा से अधिक फार्म लिए जाने से कांग्रेस की आशंका को बढ़ाया कि भाजपा तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भी प्रत्याशी खड़ा कर सकती है। हालांकि मीडिया से चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि फिलहाल पार्टी का ऐसा कोई विचार नहीं है। 

राज्यसभा के लिए भाजपा के दोनों प्रत्याशियों द्वारा भरे गए सभी नामांकनों में 10-10 मंत्री-विधायक प्रस्तावक बने। रजनीश के चौथे फार्म में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रहलाद पटेल सहित कई वरिष्ठ विधायक तथा तरुण चुग के नामांकन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह सहित वरिष्ठ मंत्री प्रस्तावक बने। 

तरुण चुग के तीन फार्म, मुख्यमंत्री भी बने प्रस्तावक  

फार्म-1: डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री), राजेन्द्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, श्रीमती संपत्तियां उइके, विश्वास सारंग, श्रीमती प्रतिमा बागरी, नागर सिंह चौहान, सीतासरन शर्मा, जीतेन्द्र पंड्या। 

फार्म-2: इंदर सिंह परमार, एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, उदय प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर देशमुख, योगेश पंडाग्रे, अजय विश्नोई, हरिशंकर खटीक, श्रीमती नीना वर्मा, अरुण भीमावद। 

फार्म-3: ओमप्रमाश धुर्वे, लखन पटेल, गौतम टेटवाल, दिलीप अहिरवार, दिलीप जायसवाल, अनिल जैन, सुरेन्द्र पटवा, बृजबिहारी पटेरिया, रमाकांत भार्गव, डॉ. तेज बहादुर चौहान। 

रजनीश के चार फार्म, प्रदेश अध्यक्ष बने प्रस्तावक 

फार्म-1: राकेश शुक्ला, नारायण सिंह पवार, धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, श्रीमती राधा सिंह, श्रीमती प्रियंका पैंची, गिरीश गौतम, सुश्री ऊषा ठाकुर, श्रीमती रीति पाठक, अशोक रोहाणी। 

फार्म- 2: मोहन शर्मा, हरि सिंह सप्रे, विजयपाल सिंह, श्रीमती मालिनी गौण, ठाकुरदास नागवंशी, उमाकांत शर्मा, डॉ. राजेश सोनकर, महेन्द्र हार्डिया, महादेव वर्मा, राकेश शुक्ला (गोलू)

फार्म-3: करण सिंह वर्मा, गोविंद सिंह राजपूत, नारायण सिंह कुशवाह, श्रीमती कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, रमेश मैन्दोला, शैलेन्द्र जैन, ओमप्रकाश सखलेचा, प्रेमशंकर वर्मा। 

फार्म-4: हेमंत खंडेलवाल (विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), जगदीश देवड़ा, प्रहलाद सिंह पटेल, वृजेन्द्र प्रताप सिंह, गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, तुलसीराम सिलावट, सुश्री निर्मला भूरिया, इं. प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लोधी। 

पूजा-अर्चना के बाद जमा किया फार्म 

पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दोनों प्रत्याशी भाजपा कार्यालय परिसर में स्थित शिव और हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, दोनों प्रत्याशी, राज्यसभर के मंत्री, विधायक एवं पार्टी नेता कारों के काफिले के साथ विधानसभा के लिए रवाना हुए। 

तीसरी सीट प्रत्याशी को लेकर अभी भी संशय 

मप्र में रिक्त होने जा रहीं राज्यसभा तीन में से दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर नामांकन दाखिल करा चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भलें तीसरा प्रत्याशी उतारे जाने की बात से इंकार कर चुके हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेस को भाजपा द्वारा तीसरा प्रत्याशी उतारे जाने और खुद के विधायक टूटने की चिंता सता रही है। राज्यसभा के नामांकन फार्म 8 जून की शाम 3 बजे तक भरे जाने हैं। कांग्रेस आशंकित है कि 2016 में जिस तरह राज्यसभा के लिए भाजपा ने अंतिम दिन अचानक ही विनोद गोटिया का नामांकन फार्म भरवा दिया था। उसी प्रकार इस बार भी भाजपा अचानक तीसरा प्रत्याशी खड़ा कर सकती है। शनिवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इसी आशंका के चलते विधायकों को एकजुट रहने की समझाइश दी गई।