राजधानी

Image Alt Text

हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा के नोटिस

राजधानी

भोपाल। एसडीएम बैरागढ़ के नेतृत्व में गुरुवार को राजस्व, नगर निगम, खाद्य सुरक्षा तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त दल ने हलालपुर क्षेत्र स्थित होटल नीना पैलेस, होटल सिटी वॉक एवं होटल आर.के. रीजेंसी पर छापामार कार्रवाई कर जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर मौके का पंचनामा भी बनाया। 

कार्रवाई के दौरान होटल सिटी वॉक में गैस सिलेंडरों से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों में भी कमियां मिलीं, जिसके प्रकरण बनाए गए। अधिकारियों ने संबंधित होटल संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण दल में तहसीलदार बैरागढ़, दमकल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।