Breaking News:
राजधानी
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर कांग्रेस को आपत्ति, राज्यपाल से मिले उच्च शिक्षा मंत्री, बोले मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लेंगे निर्णय
राजधानी
भोपाल। भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ किए जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायक ने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं प्रस्ताव मिलते ही सरकार की ओर से इस दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरूवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट कर इस संबंध में चर्चा की।
राज्यपाल से भेंट के बाद उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कल कार्यपरिषद की बैठक में यह प्रस्ताव आया है। वह प्रस्ताव सरकार और हमारे विभाग के पास आने वाला है। इसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऑटोनॉमस बॉडी है। कार्यपरिषद अपने निर्णय लेती है। उनका प्रस्ताव अभी हमारे पास आया नहीं है उसको देखकर मुख्यमंत्री से विमर्श करके फिर आगे निर्णय करेंगे। अभी ये कार्यपरिषद का निर्णय है। उस निर्णय का हम समग्र अध्ययन करेंगे।
उधर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बरकतउल्लाह विश्वाविद्यालय नाम बदलना बहुत अफसोस जनक निर्णय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विधायक मसूद ने कहा कि वाग्देवी के नाम पर आप नया विश्वाविद्यालय बना देते थे। मसूद ने कहा कि मैंने राज्यपाल से समय मांगा है जैसे ही समय मिलता है उनसे मुलाकत करेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26