Breaking News:
राजनीति
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया शुभारंभ
राजनीति
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया। इस अवसर पर मंत्री गौतम टेटवाल, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर के आयोजन पर आयोजकों एवं चिकित्सकों की टीम को बधाई देते हुए मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में मशीन द्वारा नि:शुल्क लिवर की जांच की जा रही है। प्रदेश भर से कार्यकर्ता एवं आमजन भाजपा प्रदेश कार्यालय आते हैं, जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता होती है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रति सेवा, समर्पण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के भाव को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए चिकित्सा शिविर एक बड़ी सौगात है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल ने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य आमजन को यकृत (लिवर) संबंधी रोगों की समय पर जांच, उचित परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26