Breaking News:
राजधानी
अवैध मोटर पंप लगाकर पानी का प्रेशर कम कर रहे असमाजिक तत्व, अभियान चलाकर करें जब्ती, जलकार्य एवं सीवेज प्रभारी यति ने ली निगम अधिकारियों की बैठक
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर निगम के सभी जोन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जल प्रदाय व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें एवं पाइपलाइन लीकेज, जलापूर्ति बाधित होने या अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से मोटर पंप लगाकर जलापूर्ति के प्रेशर को प्रभावित करते हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। ऐसे मामलों में विशेष अभियान चलाकर अवैध मोटर पंप जब्त करने एवं नियमानुसार कार्रवाई भी करें। इस तरह के निर्देश भोपाल निगम निगम की महापौर परिषद के सदस्य (जलकार्य एवं सीवेज प्रभारी) रविन्द्र यति ने निगम के अधिकारियों को दिए।
रविन्द्र यति ने रविवार को नगर निगम भोपाल के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन में शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में यति ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान भोपाल के किसी भी नागरिक को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। नगर निगम का पहला दायित्व नागरिकों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
निगम के कम पड़े तो निजी टैंकरों से भी पानी सप्लाई
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रमिक बस्तियों, दूरस्थ क्षेत्रों एवं जरूरतमंद इलाकों में पानी के टैंकर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यदि नगर निगम के टैंकरों की संख्या कम पड़ती है तो तत्काल निजी टैंकरों की सेवाएं लेकर प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यति ने अधिकारियों से कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों एवं आमजन की सुविधा के लिए शहर में अधिक से अधिक प्याऊ एवं ठंडे पेयजल स्टॉल स्थापित किए जाएं। वर्तमान में संचालित प्याऊ के अतिरिक्त नए स्थानों का चयन कर वहां भी पेयजल की व्यवस्था की जाए। विशेष रूप से श्रमिकों के एकत्रीकरण स्थलों पर 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ठंडे पेयजल स्टॉल संचालित किए जाएंगे, जिससे मजदूर एवं श्रमिक वर्ग को राहत मिल सके। बैठक में विद्युत विभाग को भी पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त तन्मय शर्मा, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग सहित जल कार्य विभाग के विभिन्न जोनों के एई, जेई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26