राजनीति

Image Alt Text

देशवासियों को प्रेरित करने वाला अनूठा मंच ‘मन की बात’, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर सुना कार्यक्रम

राजनीति

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर सुना। 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 258 स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223 पर ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ओमकार पवार के कृषि फार्म में एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली, बूथ क्र. 51 पर प्रधानमंत्री किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। 

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदव ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला अनूठा मंच है, जो नागरिकों की उपलब्धियों सामने लाने के साथ और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित करता है। यह राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला संवाद है, जिसकी सबसे बड़ी विशेषता सकारात्मकता और राष्ट्रहित केंद्रित दृष्टि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला प्रभावी मंच है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सभी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरक कहानियों और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण को नई गति और जन-जन को नई प्रेरणा मिल रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर किसानों व आमजन के साथ प्रधानमंत्री काा ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।