राजनीति

Image Alt Text

भाजपा नेता-पदाधिकारी आज सुनेंगे ‘मन की बात’

राजनीति

भोपाल। माह के अंतिम रविवार, 31 मई को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मप्र के भाजपा नेता, पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर सुनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर विधानसभा के बूथ क्र. 258 पर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बैतूल विधानसभा के खेड़ी सावलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223, ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित  ओमकार पवार के कृषि फॉर्म पर एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली, बूथ क्र. 51 में  ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ सुनेंगे। इसी प्रकार सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।