राजनीति

Image Alt Text

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा 5 से 21 जून तक करेगी आयोजन, प्रदेश कार्यालय में हुई भोपाल जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला

राजनीति

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 5 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।  भाजपा भोपाल जिला इकाई द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। 

कार्यशाला में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विशेष जनसंपर्क अभियान तथा योग दिवस कार्यक्रमों की सफलता को लेकर जिला टोली, मंडल टोली, जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ रणनीति बनाई गई।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रमों के संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की घोषणा भी की गई।  कार्यशाला में प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा विधायक भगवानदास सबनानी, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

12 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में सुशासन, विकास और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, गरीबों एवं पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कार्यशाला को अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी एवं सहप्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।