Breaking News:
राजधानी
दतिया के चिरुला के बाद भोपाल में ट्रक चालकों को लूट रहा परिवहन विभाग का वसूलीखोर टीएसआई
राजधानी
वीडियो क्लिक करें, और देखें भोपाल फ्लाइंग प्रभारी के.के.गोस्वामी द्वारा अवैध वसूली के प्रमाण -
1. https://youtube.com/shorts/DNwp3DS3gMY?si=sKxuI145E0aFMRQI\
2. https://youtube.com/shorts/9_3Nz8PpmdM?si=9yDgjW_ixGlK31iA
भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में अवैध वसूली को लेकर मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बावजूद राजधानी में ही खुलेआम ट्रक चालको को लूटा जा रहा है। दतिया जिले के चिरुला चेकपॉइंट पर प्रायवेट कटर के सहयोग से वसूली कराने वाले परिवहन उप निरीक्षक कृष्ण कुमार (केके) गोस्वामी ने अब भोपाल में ट्रक चालकों से अवैध वसूली शुरू कर दी है। गोस्वामी को हाल में भोपाल फ्लाइंग का प्रभारी बनाया गया है। चार्ज लेते ही गोस्वामी ने चिरुला की अपनी पुरानी वसूली टीम के साथ भोपाल में भी अवैध वसूली शुरू कर दी है।
टीएसआई के.के.गोस्वामी की उपस्थिति में कटरों के सहयोग से चल रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद मीडिया टीम रात 2 बजे वसूली की वास्तविकता पता करने पहुंची तो यहां मंजर ही अलग मिला। दो सरकारी गाडिय़ों पर परिवहन विभाग की टीमें खड़ीं और कटर दोनों ओर के ट्रकों की लम्बी-लम्बी लाइनें लगवाकर वसूली करते नजर आए। परिवहन विभाग के कई वसूलीखोरों को कैमरे में कैद किया गया है। हालांकि मीडिया की उपस्थिति का भान होते ही जहां कटर इधर-उधार भागते और मुंह छुपाते नजर आए। वहीं परिवहन विभााग की वसूली टीम ने तुरंत ही लाइन में लगे ट्रकों को आजाद कर दिया।
फ्लाइंग प्रभारी ने बनाया अवैध चेकपॉइंट
के.के.गोस्वामी को परिवहन विभाग की भोपाल फ्लाइंग का प्रभारी बनाया गया है। किसी भी राज्य की सीमा नहीं मिलने से भोपाल जिले में मध्य प्रदेश परिवहन विभाग का कोई चेक पॉइंट तो नहीं है, लेकिन नवनियुक्त फ्लाइंग प्रभारी गोस्वामी ने न केवल शहर के राजमार्गों पर चार अलग अलग स्थानों पर अवैध चेकपॉइंट बना लिए हैं, बल्कि हर अवैध चेक पॉइंट पर प्राइवेट कटर के माध्यम से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।
निशाने पर मंडीदीप की गाडिय़ां
भोपाल में परिवहन उडऩदस्ते की अवैध वसूली का सबसे बड़ा पॉइंट मंडीदीप से सटा 11 मील का राजमार्ग (सेज यूनिवर्सिटी के पास) बना है। इस सडक़ से प्रतिदिन लगभग 3 हजार से ज्यादा ट्रक मंडीदीप सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्ट्रीयों के लिए कच्चा माल लेकर आते हैं और यहां से तैयार सामान माल लोड कर दूसरे राज्यों के लिए ले जाते हैं। यही ट्रक अवैध वसूली के लिए चेकप्वाइंट प्रभारी केके गोस्वामी के टारगेट पर होते हैं। शनिवार तडक़े गोस्वामी के अवैध वसूली के खेल में आधा दर्ज सरकारी कर्मचारी और आधा दर्जन से अधिक कटर लगा रखे हैं। खास बात यह कि सरकारी स्टाफ में किसी ने भी खाकी वर्दी पर नेम प्लेट नहीं लगाई थी। इन सभी के वीडियो उपलब्ध हैं।
छोटे ट्रकों से 500, बड़ों से हजार की अवैध वसूली
1100 मील के इस राजमार्ग से एक भी मालवाहक वाहन ऐसा नहीं निकलता जिससे परिवहन उप निरीक्षक के कटर 500 रुपये नहीं वसूलते। 8-12 चक्कर ट्रकों से 500 तो बड़े ट्रॉलों, कंटेनरों से एक हजार रुपये की खुली वसूली की जा रही है। परिवहन मंत्री उदयप्रताप से कई बार इसकी शिकायत हो चुकी है। कई वीडियो और शिकायती आवेदन परिवहन आयुक्त के पास पहुंचे हैं। लेकिन न तो मंत्री न ही परिवहन आयुक्त कार्रवाई की हिम्मत दिखा पा रहे हैं।
वीडियो बनते ही भागते नजर आए कटर
फ्लाइंग प्रभारी केके गोस्वामी द्वारा कराई जा रही अवैध वसूली के मीडिया कवरेज के दौरान वाहनों को रुकवा कर की जा रही अवैध वसूली का वीडियो बनाते हुए प्राइवेट कटर भागते और मुंह छुपाते नजर आए। खास बात यह है कि गोस्वामी का पुराना साथी और रिस्तेदार मुख्य कटर प्रमोद शर्मा हर जगह उनके साथ जाता है। वह अवैध वसूली का ठेका लेता है। वह स्वयं भी अवैध वसूली भी करता है। इसी प्रकार अवैध वसूली की का हिसाब-किताब रखने वाला, बताए गए स्थान पर पैसा पहुंचाने वाला गोस्वामी की गाड़ी का ड्राचसर पाराशर खुद भी शनिवार रात ट्र्रकों को रुकवाकर वसूली करता वीडियो में कैद हुआ है।
आरक्षक बोला एक दिन में 90 हजार का अर्थदण्ड!
जांच के नाम पर भोपाल में मंडीदीप से सटे राजमार्ग पर आरटीओ प्लेट रखीं दो सरकारी गाडिय़ां सडक़ के दोनों और खड़ी की जा रही हैं। एक में प्रभारी केके गोस्वामी स्वयं तो दूसरी में बिना नेमप्लेट लगाए एक आरक्षक ट्रक चालकों से बातचीत करता नजर आया। इस आरक्षक के हाथ में चालानी मशीन भी थी। कैमरे पर इसने दावा किया है कि शनिवार रात में उसने इस मशीन से 90 हजार के चालान बनाए हैं। अब विभाग से इस दिन की राजस्व वसूली का आधिकारिक रिकॉर्ड ही बताएगा किस एक दिन में 90 हजार का अर्थदण्ड वसूला या अवैध वसूली की गई। सवाल यह भी उठता है कि प्रभारी की उपस्थिति में भी क्या आरक्षक चालानी कार्रवाई कर सकता है।
ट्रकों से लाइन लगाकर की जा सकती है वसूली
परिवहन आयुक्त के चेक पॉइंट और फ्लाइंग को लेकर जारी निर्देशों में स्पष्ट उल्लेख है कि वाहनों की चेकिंग और चालानी कार्रवाई प्रत्येक वाहन को रोक कर नहीं बल्कि रेंडमली एक ट्रक को रोक कर उसकी जांच अथवा चालानी कार्रवाई पूरी होने पर ही दूसरे ट्रक को रोका जाए। वहां को साइड रोड पर खड़ा कर कर ही वाहन भार, ऊंचाई, कमी अथवा अनियमितता की जांच की जाए और वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाए। प्राइवेट कटर को लेकर परिवहन आयुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी चेक पॉइंट अथवा फ्लाइंग में इनकी उपस्थिति पाए जाने पर संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई होगी। लेकिन भोपाल चेक पॉइंट प्रभारी केके गोस्वामी ने परिवहन आयुक्त के आदेश निर्देशो को खूंटी पर टांग दिया है और न केवल चेक पोस्ट की तरह हर वाहन को रोक कर अवैध वसूली (वीडियो प्रमाण मौजूद) की जा रही है। बल्कि खुले आम कटर वाहन चालकों को धमकाकर वसूली कर रहे हैं।
गोस्वामी की फ्लाइंग में वर्दी में कटर
परिवहन उप निरीक्षक केके गोस्वामी ने भोपाल फ्लाइंग में कुछ कटर को खाकी वर्दी पहना रखी है। यह कटर रेड लाइट दिखा कर सडक़ किनारे वाहनों की लाइन लगवा रहे हैं। जो भी वाहन चालक पैसा नहीं देते हैं उन्हें, फ्लाइंग प्रभारी केके गोस्वामी के पास भेजा जाता है। गोस्वामी इन्हें डरा धमकाकर फिर से कटर के पास भेजते हैं। जो ट्रक चालक अवैध वसूली की रकम नहीं देते हैं उनके चालान बनाए जा रहे हैं।
क्या विधायक की सह पर हो रही है अवैध वसूली!
भोपाल फ्लाइंग प्रभारी अपना प्रभाव दिखाने के लिए कई लोगों को यह झांसा दे चुके है की अवैध वसूली के इस खेल में उन्हें स्थानीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। अवैध वसूली के सभी वीडियो क्लिपिंग, कटर द्वारा ट्रक रुकते और पैसा वसूलते हुए वीडियो स्थानीय विधायक के अलावा परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, परिवहन उपायुक्त, मंत्री के निजी सहायक सहित अन्य संबंधितों को भेजी जा रही है। देखना है कि विभाग के स्तर से इसमें प्रतिदिन ढाई से 3 लाख रुपए तक की अवैध वसूली कराने कॉलेज फ्लाइंग प्रभारी पर कार्रवाई होती है कि नहीं?
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26