Breaking News:
राजधानी
भोपाल में पूरी हुई छह लाख 50 हजार मकानों की गणना, निगम आयुक्त और नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
राजधानी
भोपाल। भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निगम सीमा में छह लाख 50 हजार मकानों की गणना पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 3 हजार 284 जनगणना ब्लाकों में से एक हजार 600 से अधिक मकानों सूचीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है। बुधवार को निगम मुख्यालय अटल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में निगम आयुक्त और नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले 3 चार्ज/जोनल अधिकारियों तथा 6 सुपरवाइजर्स समेत प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त वरूण अवस्थी, उपायुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, मास्टर ट्रेनरद्वय सुरेन्द्र रघुवंशी व मुकेश नापित आदि मौजूद रहे। सम्मान पाने वालों में जोनल अधिकारी विक्रम झा, राजेन्द्र अहिरवार तथा शुभम पटेल समेत जोन 10 की सुपरवाइजर शिक्षा सिंह, जोन 12 की सुपरवाइजर नीलम खरे, 17 के सुपरवाइजर नीतेश नागर, 20 के गजेन्द्र श्रीवास्तव तथा 21 के दीप मिश्रा शामिल है।
लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई
आयुक्त जैन ने भी प्रगणकों/सुपरवाईजरों से चर्चा कर व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि भोपाल में नगर निगम सीमा में लगभग सात लाख मकानों की गणना होनी है। इसमें से छह लाख 50 हजार मकानों की गणना पूरी हो चुकी है। बाकी मकान सूचीकरण कार्य को तीव्र गति से करने के निर्देश प्रगणकों को दिए हैं। जिन प्रगणकों के कार्य पूरे हो गए हैं, उनके चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को सम्मानित भी किया जा रहा है, वही जनगणना कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26