Breaking News:
मध्यप्रदेश
सदानीरा समागम में भोपाल आएंगे नौ देशों के राजदूत, 27 मई से 2 जून तक होगा नदी, तालाब, जल संरचनाओं के संरक्षण पर विचार-विमर्श
मध्यप्रदेश
भोपाल। सदानीरा समागम में नौ देशों के राजदूत शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के भारत भवन में होगा। 2 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्यआतिथ्य में शाम 7 बजे होगा। इसरो हैदराबाद के समूह निदेशक भू विज्ञान डॉ ईश्वरचंद दास इसकी अध्यक्षता करेंगे।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक व वीर भारत न्याय के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस सात दिवसीय समागम में देश-विदेश के विद्वान, वैज्ञानिक, कलाकार, पर्यावरणविद् और नीति-निर्माता सहभागी होंगे। इस समागम में फिजी, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, वेनेजुएला, मैक्सिको, सूरीनाम, इक्वाडोर, साइप्रस और नेपाल सहित कई देशों के राजदूत भी रहेेंगे। भारतीय दर्शन के पंचमहाभूत-जल, पृथ्वी, वायु, आकाश और अग्नि-पर आधारित विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे। इन सत्रों में जल संरक्षण, भूगर्भीय जल स्रोत, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान पर विशेषज्ञ विमर्श होगा। देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे इसरो, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, आईआईएम बोधगया तथा विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों के सीएसआर प्रमुख भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
एक मंच पर जुटेंगे कई बड़े समूह
यह पहला अवसर है जबकि इसरो, जेके ट्रस्ट, एचयूएल फाउंडेशन, जेके सीमेंट, जेएसडब्ल्यू, टाटा ट्रस्ट, एमडीएल, आईजीआरएमएस, हीरो फ्यूचर एनर्जीस, ओएनजीसी, हिन्दुस्तान पावर, वेदांता ग्रुप, टाटा संस जैसे संगठनों के प्रतिनिधि जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक मंच पर आएंगे।
समारोह में होंगी नृत्य-नाटिकाएँ, लोकगायन, रंगमंचीय प्रस्तुति
समारोह के अंतर्गत प्रतिदिन नृत्य नाटिकाएँ, लोकगायन, रंगमंचीय प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय नौसेना बैंड की सिम्फनी, गोवर्धन लीला, गंगा यात्रा, अमृतमय, नदी गीत, पानी नामा, लघुशंका नगर, जल प्रवाह, नर्मदे हर, स्वानलेक, क्रिटिकल पॉइंट, नर्मदा का हर कंकर शंकर.... तथा दक्षिण कोरिया की मूट डांस कंपनी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेंगी। साथ ही मालवा, निमाड, बुंदेलखंड और बघेलखंड की लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दर्शकों को भारतीय लोकजीवन से जोड़ेंगी।
प्र्रवाह फिल्म समारोह
28 मई ये 2 जून तक जल एकाग्र फिल्मों का प्रदर्शन भारत भवन के अभिरंग में होने जा रहा है। जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में 15-15 जल केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इनमें जल संकट, गंगा नदी, जल डाकू, जब हर एक बूंद मायने रखती है, खतरे में नदियाँ, आखिरी बूंद जैसी फिल्में प्रमुख हंै।
उज्जैन में 25 से शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की जा रही है। जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर सहित कई लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
25 मई को इस परिक्रमा की शुरूआत रामघाट से होकर नृसिंहघाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला महामृत्युंजय द्वार प्रशांतिधाम शनि मंदिर से दत्तअखाड़ा घाट पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद गंगा दशमी पर यह परिक्रमा विभिन्न स्थानों रणजीत हनुमान मंदिर, भैरवगढ़ सिद्धवट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम गढक़ालिका, गोपाल मंदिर से होते हुए रामघाट पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री 300 फीट की चुनरी माँ शिप्रा को अर्पित करेंगे। इसी क्रम में 26 मई को भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति तथा मुंबई के केशवम् बैंड की भजन प्रस्तुति एवं सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर एवं साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26