Breaking News:
अपराध
जोमेटो के डिलीवरी ब्यॉय को मारपीट कर पैसा छीना, दो घंटे तक तीन थानों के चक्कर काटे, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
अपराध
भोपाल। जोमेटो कंपनी के एक डिलीवरी ब्यॉय को मारपीट करके तीन युवकों ने लूट लिया। इस मामले की शिकायत करने वह मिसरोद, कटारा हिल्स और बागसेवनिया थानों में गया। लेकिन, तीनों थानों से उसे बिना कार्रवाई किये बैरंग लौटा दिया गया। जिसके बाद वह मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और घटनाक्रम के संबंध में आवेदन दिया।
जानकारी के अनुसार मोहित करोले पिता ओमप्रकाश करोले उम्र 27 साल शाहपुरा के त्रिलंगा में पंजाब नेशनल बैंक के पास रहता है। वह जोमेटो कंपनी में डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। मोहित करोले ने बताया कि वह सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सिग्नेचर कॉलोनी में एक पार्सल को छोडऩे जा रहा था। तभी मीनाक्षी कॉलोनी के नजदीक बाइक सवार तीन लडक़ों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। वह रुका तो पहले उससे पेट्रोल मांगा गया। उसने कहा कि उसकी गाड़ी की टंकी से पेट्रोल निकालने की सुविधा नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उससे मदद के लिए फोन लगाने मोबाइल मांगा। उसने फोन दिया तो पीछे से आए दो युवकों ने उसे दबोच लिया। उसके पार्सल बैग में रखे सामान को भी छीन लिया। जिसको वापस लेने के लिए वह गिड़गिड़ाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसके पास रखे एक हजार रुपए छीन लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फेंककर उसे दिया और भाग गए। मोहित करोले ने बताया कि उन्हीं आरोपियों ने एक वृद्ध से भी पैसा छीन लिया था।
पीडि़त ने बताया कि उसने घटना के संबंध में चैकिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बताया। उसे मिसरोद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया। वह मिसरोद थाने पहुंचा तो वहां से उसे बागसेवनिया थाने में जाने का कहा गया। वह बागसेवनिया थाने पहुंचा तो वहां तैनात कर्मचारियों ने उसे कटारा हिल्स थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। फरियादी मोहित करोले का कहना था कि उसे स्थानीय नागरिकों से आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली थी, जिसे बताने वह मंगलवार सुबह मिसरोद थाने गया था। लेकिन, पुलिस ने उसे भगा दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26