राजधानी

Image Alt Text

इंदौर के सबसे बड़े शराब कारोबारी विकास जायसवाल का हृदयघात से निधन

राजधानी

इंदौर। इंदौर के सबसे बड़े शराब कारोबारी विकास जायसवाल का शुक्रवार को हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। हृदयघात आने के बाद परिजन तुरंत ही उन्हें संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। तबियत ज्यादा होने पर उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 

परिजनों के अनुसार, विकास रोजाना की तरह सुबह जिम गए थे। जिम से लौटने के कुछ समय बाद उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और तबीयत तेजी से बिगडऩे लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।