Breaking News:
अपराध
एसडीएम का स्टेनो 30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अपराध
भोपाल । कालोनाइजर से टी.एन.सी.पी. को रिपोर्ट भेजने के बदले में रिश्वत मांगने पर ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर ने एस.डी.एम. तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संजय राय निवासी-तेंदूखेड़ा ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को आवेदन देकर शिकायत की कि कालोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तावित करने हेतु एसडीएम तेंदूखेड़ा कार्यालय को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने हेतु आवेदन किया था । जिसको एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा द्वारा बिना वजह विलंब किया जा रहा है एवं एसडीएम तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव ने 30000 रुपये की मांग की जा रही है । ई.ओ.डब्ल्यू. ने शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई । ई.ओ.डब्ल्यू. जबलपुर की टीम ने गुरुवार, 14 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए एस.डी.एम. तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया आरोपी स्टेनो सौरभ यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26