Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

राजधानी

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने विभागीय कार्यों की  समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तरह ‘एक्टिव मोड’ में रहकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। काम में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किए जा रहे निरीक्षणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के अगले 10 दिनों तक जमीनी स्तर पर सतत् और प्रभावी फॉलो-अप के निर्देश भी दिए।उन्होंने विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

लंबित जाति प्रमाण पत्र प्रकरणों में जारी करें नोटिस

जाति प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्तरों पर आवेदन लंबित हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं।उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्य अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किए जाएं। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी अवगत कराया कि आगामी दिनों में प्रत्येक विभाग की पृथक समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को अपनी-अपनी विभागीय कार्ययोजना (एक्शन प्लान) तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।