Breaking News:
राजनीति
सत्ता पाने के लिए महिलाओं को सीढ़ी बनाना चाहती है भाजपा:सिंघार
राजनीति
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए महिलाओं को सीढ़ी बनाना चाहती है। मप्र सरकार द्वारा 27 अप्रैल को महिला आरक्षण के नाम पर विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने के निर्णय पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख हमेशा स्पष्ट, सुसंगत और मजबूत रहा है। महिला आरक्षण का समर्थन कांग्रेस की नीति और उसके इतिहास दोनों में रहा है। जैसे ही ‘नारी शक्ति’ के नाम पर राजनीतिक अवसर दिखाई देता है, तत्काल विशेष सत्र बुला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने पहले की साफ कर दिया है कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाए पूरी कांग्रेस पार्टी इसके समर्थन में है। सिंघार ने कहा कि कफ सीरप घटना, दूषित पानी से मौतें, अस्पताल में नवजातों की सुरक्षा, ओबीसी को अधिकार और जनजातियों के हकों के संघर्ष पर भाजपा को विशेष सत्र की आवश्यकता महसूस नहीं होती।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26