Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस ने धूल झोंकी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया न्याय,‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने माना प्रधानमंत्री का आभार
राजनीति
भोपाल। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन के लिए 16 से 18 अप्रैल के बीच बुलाए गए संसद के विशेष सत्र से पहले भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।
शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में मप्र की पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण के नाम पर हमेशा महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। आरक्षण तो नहीं दिया, विपक्षी दल महिलाओं को अपमानित जरूर करते रहे हैं। वहीं जब-जब भाजपा और उसके समर्थन वाली सरकारें आईं इस दिशा में गंभीरता से प्रयास हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को दोनों सदनों से पास कराकर देश की महिलाओं को न्याय दिलाया। अब अधिनियम में संशोधन के माध्यम से जनगणना से पहले ही महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया जाएगा। इस अवसर पर मप्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती संपत्तियां उईके, सागर की सांसद लता वानखेड़े, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय एवं अर्चना सिंह, मोना सुस्तानी एवं पैनलिस्ट गुंजन चौकसे उपस्थित रहीं।
कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि महिलाएं आजादी के लिए लड़ीं, जेल भी गईं। लेकिन राजनीति में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला सका। दशकों बाद प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति से बड़ा कदम उठाया है। वे मानते हैं कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित भारत संकल्प 2047 पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले एचडी देवगौड़ा सरकार ने इसके लिए प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार गिर गई। अटल जी की सरकार में भी इस दिशा में चार बार प्रयास हुए, लेकिन गठबंधन में शामिल जिन लोगों ने इसका विरोध किया वे आज कांग्रेस के साथ बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को वोट बैंक मानती रही। कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है। शाहवानों प्रकरण में कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को बदलकर अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ अन्याय किया।
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं
श्रीमती चिटिनिस ने कहा कि मोदी सरकार में 43 प्रतिशत महिलाएं टेक्नोलॉजी और गणित स्नातक, 10.33 प्रतिशत को उज्ज्वला, 56 प्रतिशत महिलाओं के जनधन बैंक खाते, 35 करोड़ मुद्रा ऋण, स्टेण्ड अप इंडिया की 80 प्रतिशत लाभार्थी बेटियां, उच्च शिक्षा में बेटों से आगे, वायु सेना में विमान चालक तक बेटियां देश का नाम और गौरव बढ़ा रहीं हैं। वहीं आज देश में 1000 पुरुषों पर 1020 बेटियां हैं। प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्वीकारा कि आरक्षक 50 प्रतिशत होना चाहिए, लेकिन इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी की पहल सराहनीय है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26