Breaking News:
राजनीति
प्रदेशभर में आज धूमधाम से मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस, रोशनी से जगमगाए पार्टी कार्यालय, बूथ स्तर पर होंगे आयोजन
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस, सोमवार, 6 अप्रैल को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।प्रदेश भाजपा कार्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों को रोशनी कर सजाया गया है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित संगठन और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत पार्टी कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण भी करेंगे।
पंडाल में होगा मुख्य आयोजन
स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय के विशाल पंडाल में होगा। जहां करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्यालय परिसर में स्थित पार्क में भी कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था होगी, जहां बैठकर वे एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम देख-सुन सकेंगे। कार्यक्रम का प्रदेशभर में लाइव प्रसारण होगा, जिसका लिंग भी जिलाध्यक्षों, पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा।
पार्टी के 18 जिला कार्यालयों का होगा भूमिपूजन
पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम से ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारी पार्टी के 18 आधुनिक जिला कार्यालयों के लिए ऑनलाइन भूमिपूजन भी करेंगे। इन भूमिपूजन कार्यक्रमों के लिए जिलों में जिलाध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भौतिक रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिन जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा, उनमें सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा जिले शामिल हैं।
जिले से बूथ तक होंगे कई आयोजन
पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को बूथ, मंडल और जिला स्तर पर ध्वजारोहण होगा। पार्टी के इतिहास और विकास पर वरिष्ठ नेताओं के भाषण होंगे और मिठाई बांटी जाएगी। इसी दिन हर घर भगवा अभियान चलेगा साथ ही प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों को एक साथ एकत्रित कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलेगा। 8 या 9 अप्रैल को जिला कार्यालयों में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे। 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी का ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’चलाएगी। स्थानीय स्तर पर इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता करेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26