Breaking News:
अपराध
NCL के सीएमडी और परिजनों की 2.79 करोड़ की संपत्तियां अटैच
अपराध
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी), भोपाल ने धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी)भोला सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की लगभग 2.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।
ईडी ने इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई), एसी-ढ्ढढ्ढ, नई दिल्ली द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। 1 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2024 तक की अवधि की जांच में पता चला कि भोला सिंह के पास लगभग 1.74 करोड़ रुपये अर्थात आय से (लगभग 124 प्रतिशत) अधिक संपत्ति थी। जांच में यह भी पता चला कि भोला सिंह और उनकी पत्नी द्वारा संयुक्त रूप से संचालित बैंक लॉकरों से लगभग 1.94 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और सोने के आभूषण भी बरामद किए गए। इसके अलावा, लगभग 85.45 लाख रुपये मूल्य का एक आलीशान फ्लैट भी उन्होंने खरीदा गया था, जो उनकी ज्ञात और वैध आय के स्रोतों के अनुपात में अधिक पाया गया।इस पर ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत लगभग 2.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। इन संपत्तियों में नकदी, सोने के आभूषण और सेल सिटी, रांची में स्थित आवासीय फ्लैट शामिल हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26