Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे

राजधानी

भोपाल। भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। घटना के बाद विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। 

राजधानी के जवाहर चौक में अनंत हॉस्पिटल के सामने नगर निगम की सडक़ किनारे दुकानें हैं। यह दुकानें करीब 40 साल पुरानी हैं। कुछ साल से यह दुकानें जर्जर होने लगी और दुकानों के छज्जे भी टूटने लगे थे। इसके चलते दुकानदार नगर निगम अधिकारियों से मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच गुरुवार को दुकानों के सामने के छज्जे और छत का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा टूटकर जमीन पर आ गिर। दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक छज्जे टूटने लगे। दुकानदारों के अनुसार चार दिन पहले भी दुकान का कुछ हिस्सा गिरा था, लेकिन शेड होने की वजह से दुर्घटना टल गई थी। गुरूवार दोपहर 3.30 बजे जैसे ही छज्जा टूटा वे तुरंत बाहर निकलकर भागे।