Breaking News:
राजधानी
क्रियान्वयन से पहले कानून की जानकारी जरूरी:जोगा, परिवहन आयुक्त ने किया टीएसआई बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में सोमवार से परिवहन उप निरीक्षक बैच-2025 के प्रशिक्षु अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश उमेश जोगा तथा मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के उप निदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ।
परिवहन उप निरीक्षकों के लिए आयोजित इस 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को आंतरिक (इनडोर) एवं आउटडोर कक्षाओं के माध्यम से व्यवसायिक दक्षता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही फायरिंग प्रशिक्षण तथा कंप्यूटर आधारित तकनीकी कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे प्रशिक्षु अधिकारी आधुनिक पुलिसिंग एवं परिवहन प्रबंधन से संबंधित आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन संबंधी कानूनों की गहन समझ और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कानूनी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने, कार्य के दौरान व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) दृष्टिकोण अपनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं के बाद राहत एवं सहायता से संबंधित शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पीडि़तों तक पहुंचाना भी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अकादमी की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में उप पुलिस अधीक्षक तिलक राज प्रधान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ, परिवहन उपायुक्त किरण शर्मा, अकादमी के समस्त राजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26