Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

समय-सीमा बैठक: कलेक्टर के सख्त निर्देश, दो दिन में निराकृत करें सभी लंबित नामांतरण प्रकरण

राजधानी

भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी अधिकारियों को आगामी दिवस में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी की जाए तथा शिकायतों का संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन और सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में 80 प्रतिशत से कम शिकायतों का निराकरण स्वीकार्य नहीं होगा। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को अगले 2 दिवस में नामांतरण प्रकरणों का युद्ध स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, समग्र ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री और कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कान्फ्रेंस के कृषि एवं कृषि आधारित बिन्दुओं पर कार्यवाही करने, संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत, क्लस्टर वाइस शिविरों का आयोजन कर, हितग्राहियों को लाभांवित करने एवं अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समग्र आईडी के डुप्लीकेशन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने, वन अधिकार अधिनियम दावा आपत्तियों के निराकरण एवं वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में परिवर्तन, कार्यक्रम में गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।