Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

ग्राम पंचायत सचिवों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

राजधानी

भोपाल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल ने जिला पंचायत भोपाल से संबंधित अलग- अलग विभागों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर मनरेगा, जनपद पंचायत बैरसिया, मनरेगा अंतर्गत प्रभारी परियोजना अधिकारी दयाशंकर श्रीवास्तव, लेखा अधिकारी मनरेगा श्रीमती प्रेमलता मालवीय, वरिष्ठ डेटाबेस मैनेजर हीरालाल महोबिया, एपीओ मनरेगा हेमंत माधुरे, श्रीमती दीप्ति राय को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सचिव ग्राम पंचायत अचारपुरा सचिव मस्तान सिंह मीणा, मांगीलाल यादव परसोरा, सरवन सिंह सोलंकी कोटरा, पुरूषोत्तम गुर्जर करारिया, ओमप्रकाश गौर झिरनियां, अवधनारायण विश्वकर्मा गुर्जरतोड़ी, मंसाराम पाल पिपलिया जाहिरपीर,  दीपक कुमार श्रीवास्तव मूंडला, रूपनारायण जाट जमुनियाकलां,  बालमुकुंद शर्मा छावनी पठार, संतोष औचावर बिसनखेड़ी, परमसिंह मारण बरखेड़ा नाथू, अरुण शर्मा सिकंदराबाद, अवधनारायण विश्वकर्मा बागसी एवं कैलाशनाराण साहू दोराहा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में पदीय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने शासकीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।