Breaking News:
राजधानी
हिन्दू युवक-युवतियों को कराते और अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण देगी हिन्दू उत्सव समिति
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हिन्दू उत्सव समिति क्षेत्र स्तर पर हिन्दू युवक-युवतियों को आत्म रक्षा के लिए जूड़ो-कराते एवं अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण देगी। कुल एक लाख नए सदस्यता अभियान के साथ समिति ने सोमवार, 2 फरवरी से भोपाल में सदस्यता अभियान शुरू किया है।
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि संगठन अब केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित भूमिका में नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक स्तर पर निरंतर और जमीनी हस्तक्षेप करेगा। उनका कहना है कि उत्सव तभी सार्थक है, जब समाज और परिवार सुरक्षित व खुशहाल हों। बस्ती स्तर पर सदस्यता अभियान के बीच ही भोपाल में संभवत: अप्रैल-मई तक क्षेत्र स्तर आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे। इसमें महिलाओं खासकर युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवक और युवतियों के प्रशिक्षण वर्ग अलग-अलग समय व स्थानों पर होंगे।
समिति के दक्ष सदस्य देंगे प्रशिक्षण
श्री तिवारी ने बताया कि जूड़ो-कराते एवं अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण के लिए समिति के पास दक्ष कार्यकर्ता मौजूद हैं। नए सदस्यता अभियान के बाद भी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का चयन प्रशिक्षण हेतु किया जाएगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु समिति की महिला सदस्य घर-घर जाकर माताओं, बहनों और युवतियों से संवाद करेंगी और उन्हें सतर्कता व जागरूकता के संबंध में समझाइश देंगी।
जूड़ो-कराते सहित आत्मरक्षा का हर प्रशिक्षण
श्री तिवारी के अनुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्ग समिति की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संभवत: अप्रैल-मई में क्षेत्रवार चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।प्रशिक्षण वर्गों में शामिल युवक-युवतियों को करीब सप्ताहभर प्रशिक्षण स्थल पर ही रुककर जूडो-कराते, दंड अभ्यास, मलखंब जैसे शारीरिक प्रशिक्षण लेने होंगे। आवश्यकता पडऩे पर आत्मरक्षार्थ अस्त्र-शस्त्र के प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26