Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

बंदियों के लिए जेल में लगा चिकत्सा शिविर

राजधानी

भोपाल। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिए गए आदेश के परिपाहन में शनिवार को केन्द्रीय जेल भोपाल में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष चिकित्सा सह विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया।    जबलपुर स्थित केन्द्रीय जेल से इस कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत, मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, कार्यपालक अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, अतुल श्रीधरन एवं न्यायाधीश विवेक अग्रवाल अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर ने किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाली केन्द्रीय जेलों को इस कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेसिंग से जोड़ा गया। केन्द्रीय जेल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर शुभांरम किया एवं स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रामप्रताप मिश्र अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल, अग्नीध्र कुमार द्विवेदी सीजेएम भोपाल, सुनीत अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल, भारत सिह रघुवंशी रजिस्टार जिला न्यायालय भोपाल, तरूणेन्द्र प्रताप सिह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल, अनुराग खरे रेल्वे मजिस्ट्रेट भोपाल एवं राकेश कुमार भांगरे जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल उपस्थित रहे।