Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

हुजूर तहसील के दो पटवारी अटैच, रिश्वत के लगे थे आरोप

राजधानी

भोपाल। अनुविभागीय अधिकारी हुजूर ने गुरूवार को हुजूर तहसील के दो पटवारियों को हटाकर कानूनगो शाखा में अटैच किया है। इनके स्थान पर दो अन्य पटवारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

गुरूवार को एसडीएम द्वारा जारी आदेश में स्थानांतरण को प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से करना बताया गया है। हालांकि दोनों पर अवैध कॉलोनी काटे जाने के लिए रिश्वत खोरी के आरोप लगे थे। जिन पटवारियों को हटाया गया है, उनमें भंवन सिंह सोलंकी पटवारी हल्का नंबर 47, रातीबड़ और तरुण श्रीवास्तव, पटवारी हल्का नंबर 51, नीलबड़ शामिल हैं। सोलंकी के स्थान पर पटवारी हल्का नंबर 50, कलखेड़ा के पटवारी रोहित सिंह यादव को और श्रीवास्तव के स्थान पर पटवारी हल्का नं. 69,सिकंदराबाद के पटवारी योगेश राठौर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।