Breaking News:
राजधानी
उज्जैन में खिले फूलों से महकेगा 2028 का सिंहस्थ, गुलाब उद्यान में 30 जनवरी को लगेगी राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी
राजधानी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राज्य सरकार उज्जैन सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर करीब सौ एकड़ भूमि पर पुष्प उत्पादन का विशेष क्लस्टर तैयार करने जा रही है। इससे न केवल सिंहस्थ में फूलों की पर्याप्त आपूर्ति हो सकेगाी, बल्कि सिंहस्थ के बाद भी किसान फूलों की लाभकारी खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। यह जानकारी मंगलवार को मप्र के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मीडिया से चर्चा में दी।
श्री कुशवाह ने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ के अवसर पर उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा ‘वाइब्रेंट’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन आगामी 30 जनवरी को गुलाब उद्यान भोपाल में किया जाएगा।
पुष्प उत्पादन में दूसरे नंबर पर मप्र
श्री कुशवाह ने बताया कि मप्र पुष्प उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती की जा रही है जिसमें 5 लाख मी.टन प्रतिवर्ष उत्पादन हो रहा है। प्रदेश में लगभग 40 हजार किसान फूलों की खेती से जुडे हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य फूलों के उत्पादन के व्यावसायिक स्वरूप प्रदान करते हुए किसानों की आय को दोगुना करना है। मप्र को पुष्प उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाना है। प्रदेश के ऐसे धार्मिक स्थान और शहर जिनमें फूलों की अधिक मांग रहती है उनके आसपास क्लस्टर विकसित करने कार्य योजना बनायी गई है। उन्होंने बताया कि गुना जिले के किसानों द्वारा गुलाब उत्पादन में देश और विदेश में नई पहचान बनाई है। गुना का गुलाब दिल्ली, मुम्बई, बैंगलौर सहित विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ
श्री कुशवाह ने बताया कि राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी -2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह के अलावा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पुष्प उत्पादक कृषक, क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर के विशेषज्ञ, नर्सरी व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, पुष्प उत्पादन से संबंधित संस्थाओं के सदस्य, पुष्प एवं उद्यान प्रेमी, स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26