Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

स्व. लुनावत की पुण्यतिथि पर व्याख्यान कल

राजधानी


भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश करेंगे संबोधित 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. विजेश लुनावत की चौथी पुण्यतिथि पर विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन द्वारा 5 मई सोमवार को शाम 5 बजे पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित एनआईटीटीआर सभागार में व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मुख्य वक्ता एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा एवं महापौर श्रीमती मालती राय भी उपस्थित रहेंगे। 

फाउंडेशन के संयोजक डॉ. शैलेष लूनावत और स्व. श्री लुनावत की पत्नी श्रीमती स्मिता लुनावत ने बताया कि स्व. विजेश लुनावत की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर फाउंडेशन हर वर्ष भोपाल में अलग-अलग आयोजन करता है। इसमें खेल प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, महिला एवं निर्धनवर्ग के सशक्तिकरण जैसे कई आयोजन करता है। इस वर्ष उनकी स्मृति में व्याख्यान के साथ अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।