Breaking News:
अपराध
युवक को लाठी, डंडे, हथौड़े से पीटते रहे बदमाश, बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके कॉलोनी वासी
अपराध
भोपाल। कोलार में फिल्मी स्टाइल से एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार दोपहर बिना नंबर प्लेट की दो गाड़ियों से आए नकाबपोश लोगों में युवक को घेर कर लाठी - डंडों और हथौड़े से किया जानलेवा किया। युवक की स्थिति नाजुक बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक रीवा का रहने वाला है। बताया जा रहा है रीवा में युवक पर हत्या का केस दर्ज है और वह जेल से जमानत पर कुछ दिनों पहले ही छूट कर आया था और भोपाल में कोलार में रह रहा था। ऐसे में अब कोलार पुलिस रीवा पुलिस से संपर्क कर रही है।
छोड़ने की गुहार लगाते रहे लोग लेकिन बचाया नहीं
युवक को बेरहमी से मारते आरोपियों से लोग युवक को छोड़ देने की गुहार तो लगाते रहे लेकिन बदमाशों से टकराने या युवक को बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। आरोपियों के जाने के बाद ही लोग उसके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26